आज 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को आश्विन पूर्णिमा का स्नान-दान किया जाएगा। पंचांग के अनुसार, आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के बाद कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी। आज चंद्रमा मेष राशि में संचरण करेंगे और सूर्य तुला राशि के गोचर में हैं। आज सोमवार का दिन ज्योतिष शास्त्र में भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन स्नान, दान और व्रत करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते है आज का राशिफल…
मेष राशि:
ऊर्जावान बने रहेंगे। जैसी जरूरत होगी, वैसी ही वस्तुएं आपको जीवन में उपलब्ध होंगी। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार की स्थिति भी बहुत अच्छी है। आपका शुभ समय चल रहा है। सूर्य को जल देना और शुभ होगा।
वृषभ राशि:
डिस्टर्बिंग टाइम है। थोड़ा हेडेक बना रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम लगेगी। व्यापार अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि:
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। प्रेम-संतान का साथ बना हुआ है। व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि:
परिस्थितियां अनुकूल दिख रही हैं। व्यापारिक सफलता मिल रही है। प्रेम का साथ है, संतान का साथ है। भाग्य साथ दे रहा है। प्रोफेशनल और पर्सनल, दोनों लाइफ बहुत अच्छी दिखाई पड़ रही हैं। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि:
भाग्य साथ देगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। यात्रा का योग बनेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम बनी हुई है। व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि:
चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करिए। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार की स्थिति भी अच्छी है। लाल वस्तु का दान करना, मसूर की दाल इत्यादि दान करना शुभ होगा।
तुला राशि:
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी सुधार की तरफ है। व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। शत्रु भी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि:
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लेखकों और कवियों के लिए भी अच्छा समय रहेगा। प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा, नुकसान हो जाएगा। व्यापार अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि:
भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। भौतिक सुख-समृद्धि में वृद्धि का संकेत है। प्रेम-संतान की स्थिति और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि:
व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अत्यधिक अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि:
स्वास्थ्य में सुधार की तरफ जा रहे हैं। प्रेम-संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी है। धनदायक समय है, लाभ होगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। अभी निवेश से बचिएगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।