दुर्ग। शहर और आसपास के इलाकों में शराब माफिया के बढ़ते नेटवर्क पर लगाम कसते हुए आबकारी विभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 90 लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त की। इसके साथ ही एक टोयोटा कार, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी, और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
कौन, कहां और कितना?
👉 पहली कार्रवाई में संतोष गिरी के कब्जे से 300 पाव गोवा स्पेशल विदेशी शराब (54 लीटर) और टोयोटा इटियॉस कार जब्त हुई।
👉 दूसरे मामले में सूरज पांडेय की TVS इलेक्ट्रिक स्कूटी से 96 पाव विदेशी शराब (17.28 लीटर) मिली।
👉 तीसरे आरोपी विजय सिंह के पास से 100 पाव शराब (18 लीटर) बरामद की गई।
कानून की धारा और टीम की तैयारी
तीनों आरोपियों पर धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क), 36 के तहत केस दर्ज कर आगे की पूछताछ जारी है।
कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों में सहायक आबकारी अधिकारी पंकज कुजूर, सुप्रिया शर्मा और उप निरीक्षक भोजराम रत्नाकर शामिल रहे।
आबकारी विभाग को कुछ दिनों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि शहर में बिना ड्यूटी पैड वाली शराब की अवैध आपूर्ति की जा रही है। इस पर आयुक्त श्याम धावड़े, कलेक्टर अभिजीत सिंह और सहायक आयुक्त सी.आर. साहू के निर्देश पर टीम बनाई गई, जिसने बीती रात अभियान चलाकर सफलता पाई। इस ऑपरेशन में प्रियंक ठाकुर, लक्ष्मीनारायण भरथरी, संदीप तिर्की, देवप्रसाद पटेल, चितेश्वरी ध्रुव, और ड्राइवर दीपक, राजू, प्रकाश राव, दुर्गा ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब जिले में अवैध मदिरा कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार दबिश दी जाएगी।