आज 31 जुलाई 2026 श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। रात 10 बजकर 31 मिनट तक द्वितीया तिथि रहने वाली है। इसके बाद तृतीया तिथि रहने वाली है। आज सावन माह का दूसरा दिन है। आज भोलेनाथ की पूजा करने के साथ शिवलिंग में जल, दूध, दही, शहद, शमी पत्र, धतूरा, बेलपत्र बढ़ाने से वह अति प्रसन्न हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि:
यात्रा कष्टप्रद होगी। मन खराब रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है और आय का मार्ग कुमार्ग न हो इस बात का ध्यान रखिएगा। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशि:
व्यवसायिक स्थिति उतार-चढ़ाव में रहेगी। सीने में विकार संभव है। स्वयं के स्वास्थ्य और पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। कोर्ट-कचहरी से बचिए। नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार मध्यम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि:
अपमानित होने का भय रहेगा और यात्रा रोक दीजिए। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत खराब, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि:
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बिल्कुल रिस्क मत लीजिएगा। वाहन धीरे चलाएं, स्वास्थ्य पर ध्यान दें, चोट-चपेट लग सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति इसी में बहुत अच्छी बनी रहेगी, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
सिंह राशि
स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य और साथ पर ध्यान दीजिए। कोई छोटी-मोटी बात भी बड़ी बात हो जाएगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार आपके दांपत्य पर और आपके स्वास्थ्य पर दिख रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नौकरी-चाकरी में रिस्क मत लीजिएगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
कन्या राशि
इस समय शत्रु थोक के भाव में पैदा होंगे। लेकिन दबदबा आपका कायम रहेगा, लेकिन डिस्टर्बेंस चरम पर रहेगा। प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य परेशानी में रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि
मानसिक स्वास्थ्य बहुत खराब रहेगा। प्रेम को लेकर के, संतान को लेकर के मन बहुत चिंतित रहेगा। किसी नए प्रेम में अभी मत जाइए, पुराने प्रेम को संभाल के रखिए। और बच्चे वाले हैं, तो बच्चों के सेहत पर ध्यान रखिए। कोई महत्वपूर्ण निर्णय अभी मत रोकिएगा… रोक के रखिए महत्वपूर्ण निर्णय को, क्योंकि गलत निर्णय लेंगे अभी इस समय। विद्यार्थी गण भी अभी नई पढ़ाई की शुरुआत न करें, एक-दो दिन रुक जाएं। व्यापार आपका लगभग ठीक-ठाक चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करना और पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
घर में बड़े कलह की संभावना है। सीने में विकार संभव है। स्वयं के स्वास्थ्य और मां के स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दीजिए। घरेलू चीजों को बाहर निकलने का मौका न दें, नहीं तो एक खराब, ऑकवर्ड सिचुएशन आएगी आपकी। प्रेम-संतान लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
धनु राशि:
नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। स्वयं के स्वास्थ्य और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके व्यवसाय में कोई नेगेटिव एनर्जी आई है, नेगेटिव पर्सन आए हैं, बहुत ध्यान देकर चलिएगा और किसी भी तरीके से खराब तरीके से अपने व्यापार को बढ़ाने की कोशिश मत करिएगा, पकड़े जाएंगे। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मकर राशि:
धन हानि के संकेत हैं, निवेश मत करिएगा। जुबान पर काबू रखें और किसी भी तरीके की कोई लेन-देन ना करें। प्रेम-संतान मध्यम है, व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि:
घबराहट, बेचैनी इत्यादि बनी रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मीन राशि:
पार्टनरशिप की प्रॉब्लम दिख रही है। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय, मानसिक परेशानी, प्रेम-संतान की परेशानी चरम पर रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।