सूर्या रेजिडेंसी पहुंची आयकर विभाग की टीम, मनीष उपाध्याय के नाम दर्ज बताई जा रही थी संपत्ति
भिलाई। जुनवानी की सूर्या रेजिडेंसी में मंगलवार को उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब आयकर विभाग की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। टीम ने मौके पर मुनादी कराई और इसके बाद सूर्यकांत तिवारी से जुड़े बताए जा रहे मकान को सील कर दिया। कार्रवाई प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में की गई।
आयकर विभाग ने भिलाई के जुनवानी क्षेत्र में स्थित सूर्या रेजिडेंसी में संपत्ति संबंधी कार्रवाई की। विभाग की टीम निर्धारित प्रक्रिया के तहत मौके पर पहुंची और मकान को सील करने से पहले मुनादी कराई।

मामला कोयला घोटाले से जुड़े कारोबारी सूर्यकांत तिवारी से संबंधित बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, संबंधित मकान की रजिस्ट्री मनीष उपाध्याय के नाम पर कराई गई थी।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार और पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही। आयकर विभाग की टीम ने प्रक्रिया पूरी करने के बाद मकान को सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।