देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में बेटियों ने फिर रच दिया इतिहास — प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं ऑल इंडिया टॉपर, टॉप 25 में 11 महिलाएं शामिल
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने देशभर में पहला स्थान हासिल कर टॉपर्स की सूची में बेटियों की चमकदार मौजूदगी दर्ज की है। कुल 1009 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए सफल घोषित किया गया है। यह परीक्षा देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसे इस वर्ष लाखों उम्मीदवारों ने दिया था।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिज़ल्ट घोषित कर दिया है। इस बार देश को नई दिशा देने वाले 1009 नायकों का चयन हुआ है, जिनमें बेटियों की चमक सबसे खास रही। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर देशभर की उम्मीदों का सिर ऊंचा किया है।

UPSC की मेरिट लिस्ट में इस बार टॉप 5 में तीन बेटियों ने जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। टॉपर बनीं शक्ति दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में स्नातक किया है और उनका वैकल्पिक विषय ‘पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस’ था। वहीं दूसरे स्थान पर रहीं हर्षिता गोयल, एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, जो थैलेसीमिया और कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए सामाजिक कार्य भी करती रही हैं।
तीसरे स्थान पर हैं अर्चित पराग डोंगरे, जिनके बाद चौथे स्थान पर मार्गी चिराग शाह और पांचवें पर आकाश गर्ग हैं।
टॉप 10 में शामिल आयुषी बंसल, राज कृष्ण झा और मयंक त्रिपाठी की कहानियाँ भी प्रेरणादायक हैं — किसी ने पिता को खोने के बाद हार नहीं मानी, तो किसी ने जॉब छोड़कर पूरे समर्पण से UPSC की राह पकड़ी।
महत्वपूर्ण आंकड़े और फैक्ट्स:
- कुल चयनित उम्मीदवार: 1009
- महिला अभ्यर्थी: 284
- टॉप 25 में महिलाएं: 11
- सबसे ज़्यादा चयन: OBC (318), उसके बाद General (335)
- टॉपर्स की शैक्षणिक पृष्ठभूमि: IIT, NIT, DU, JNU, VIT और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी
- परीक्षा में शामिल: 5.83 लाख छात्र
- इंटरव्यू के लिए बुलाए गए: 2845
हर साल UPSC न सिर्फ प्रतिभा का मूल्यांकन करता है, बल्कि संघर्ष और संकल्प की कहानियाँ भी गढ़ता है। इस साल की मेरिट लिस्ट यह दिखाती है कि बेटियाँ अब सिर्फ समाज की उम्मीद नहीं, उसकी दिशा भी तय कर रही हैं।