ग्राम महमरा में पृथ्वी पैलेस के पीछे चल रहा था हाई-स्टेक जुए का खेल, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा; कुल 10.82 लाख रुपये नकद, 20 मोबाइल जब्त
दुर्ग पुलिस ने रविवार को जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा। मौके से बड़ी मात्रा में नगदी और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस की त्वरित और रणनीतिक भूमिका प्रमुख रही।
दुर्ग। दुर्ग ज़िले के ग्राम महमरा में रविवार 16 फरवरी 2025 को पुलिस ने जुए के एक बड़े अड्डे पर छापा मारते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया। यह अड्डा पृथ्वी पैलेस की बाउंड्रीवाल के पीछे संचालित हो रहा था, जहां 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाया जा रहा था।
सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस की विशेष टीम ने मौके पर घेराबंदी की और आरोपियों को ताश के पत्तों व पैसों के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान कुल ₹10,82,000 नकद, 20 मोबाइल फोन और 52 पत्तों की ताश की गड्डी बरामद की गई।
सभी आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2).5 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक खगेंद्र पठारे, चौकी प्रभारी अंजोरा, प्रधान आरक्षक आशीष राजपूत, राकेश सिंह, आरक्षक सुमन मंडावी, कमल नारायण ठाकुर और हिरेन्द्र निषाद की अहम भूमिका रही।
जुए में शामिल आरोपियों में दुर्ग, भिलाई और आसपास के इलाकों के युवक शामिल हैं, जिनमें दिनेश जोशी, हर्षित जैन, साहिल हरनखेड़े, गोपी सोनकर, संदीप सिंह, भवीन जैन, पप्पू साहू, नीलम कुमार, चंदन सोनवानी, टेकेश्वर देवांगन, नरेश जैन, हर्ष देवांगन, भुनेश्वर चंद्राकर, हेमलाल ढीमर, खुशाल सरवैया, मनय जैन, विनोद गोवानी और भूपेंद्र गुप्ता प्रमुख हैं।