रायपुर। प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों पर विचार-विमर्श के लिए राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक बुधवार, 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में यह बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में संपन्न होगी।
बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही विकास कार्यों, प्रशासनिक सुधारों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी मंत्रिमंडल मंथन कर सकता है। सरकार के आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं को लेकर भी अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है।