12 मार्च अंतिम तिथि, स्नातक अभ्यर्थी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
देश की प्रमुख अर्धसैनिक बलों में अधिकारी पद पर सेवा देने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। संघ लोक सेवा आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में असिस्टेंट कमांडेंट के 349 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 12 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन बलों में होगी नियुक्ति
यह भर्ती अभियान देश के पांच प्रमुख सुरक्षा बलों में अधिकारियों की नियुक्ति के लिए आयोजित किया जा रहा है —
- Border Security Force – 108 पद
- Central Reserve Police Force – 106 पद
- Indo-Tibetan Border Police – 12 पद
- Sashastra Seema Bal – 53 पद
- Central Industrial Security Force – 70 पद
योग्यता व आयु मानदंड
अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना आवश्यक है।
न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 25 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को शासकीय नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
तीन चरणों में होगा चयन
भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी —
लिखित परीक्षा
शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं मेडिकल जांच
साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण
लिखित परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे। पहला प्रश्नपत्र सामान्य योग्यता और बौद्धिक क्षमता पर आधारित होगा, जबकि दूसरा सामान्य अध्ययन, निबंध लेखन और समझ क्षमता से संबंधित होगा। दोनों परीक्षाएं एक ही दिन दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की जाएंगी।
इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले पंजीयन करना होगा, इसके बाद आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी भरकर दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखना आवश्यक है।