बहरीन से यूएई तक बिगड़े हालात, छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए बोर्ड का निर्णय
मिडिल ईस्ट में तेज़ी से बिगड़ते हालातों का असर अब शिक्षा व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने खाड़ी देशों में जारी तनाव और सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं की निर्धारित बोर्ड परीक्षाएं फिलहाल टाल दी हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
इन देशों में नहीं होंगे 5 और 6 मार्च के पेपर
सीबीएसई द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार निम्न देशों में 5 और 6 मार्च 2026 को निर्धारित परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी —
- Bahrain
- Iran
- Kuwait
- Oman
- Qatar
- Saudi Arabia
- United Arab Emirates
इन देशों में संचालित सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थियों को फिलहाल परीक्षा से राहत दी गई है।
सुरक्षा समीक्षा के बाद लिया गया फैसला
बोर्ड ने क्षेत्रीय परिस्थितियों की उच्चस्तरीय समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मौजूदा हालात में छात्रों और परीक्षा कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। स्थिति सामान्य होने पर नई तिथियों की घोषणा की जाएगी।
छात्रों में चिंता, अभिभावक भी परेशान
अचानक परीक्षा स्थगित होने की सूचना से छात्रों और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बन गई है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा हालात में यह निर्णय व्यावहारिक और आवश्यक है।