- 3 मार्च से चल रहे थे शादी के कार्यक्रम, मराठी रीति-रिवाज से हुए फेरे
- Amitabh Bachchan, Mukesh Ambani और Jay Shah समेत कई हस्तियां रहीं मौजूद
- MS Dhoni, Rahul Dravid, Anil Kumble, Suresh Raina और Harbhajan Singh ने बढ़ाई रौनक
- गुजरात के Jamnagar में हुए थे प्री-वेडिंग फंक्शन
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले Sachin Tendulkar के घर बुधवार को खुशियों की शहनाई गूंजी। उनके बेटे Arjun Tendulkar ने मुंबई में बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखने वाली सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लिए। समारोह में क्रिकेट, बॉलीवुड और उद्योग जगत की दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी ने इसे हाई-प्रोफाइल शादी में बदल दिया।
मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक ने मराठी परंपराओं के अनुसार विवाह संपन्न किया। शादी के दौरान सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि के साथ वर-वधू पर फूल बरसाते नजर आए। लाल शेरवानी में सजे अर्जुन और पारंपरिक परिधान में सानिया आकर्षण का केंद्र बने रहे।

शादी के कार्यक्रम 3 मार्च से शुरू हो गए थे, जबकि प्री-वेडिंग फंक्शन 27 फरवरी को गुजरात के जामनगर स्थित अंबानी परिवार के निवास पर आयोजित किए गए थे। समारोह में Amitabh Bachchan पत्नी जया के साथ पहुंचे। उद्योगपति Mukesh Ambani परिवार सहित मौजूद रहे।
भारतीय क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने भी समारोह में शिरकत की। पूर्व कप्तान MS Dhoni पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे। उनके अलावा Rahul Dravid, Anil Kumble, Ajinkya Rahane, Suresh Raina और Harbhajan Singh भी शामिल हुए।
बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं सानिया
सानिया चंडोक चर्चित कारोबारी परिवार से जुड़ी हैं। वे मुंबई में ‘मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी’ की पार्टनर और डायरेक्टर हैं, जो पालतू जानवरों की ग्रूमिंग और स्किनकेयर सेवाएं प्रदान करता है। उन्होंने वर्ष 2022 में इस स्टार्टअप की शुरुआत की थी।
सानिया का परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में प्रतिष्ठित माना जाता है। उनका जुड़ाव वैश्विक होटल चेन InterContinental Hotels Group से बताया जाता है।
अगस्त 2025 में हुई सगाई के बाद से ही दोनों की शादी को लेकर चर्चा थी। अंततः मुंबई में पारंपरिक अंदाज़ में आयोजित समारोह के साथ यह बहुचर्चित विवाह संपन्न हुआ।