UIDAI ने दी आसान सुविधा, वेबसाइट, SMS, ईमेल और IVRS से कर सकते हैं आधार डिटेल्स रिकवर
आज के समय में आधार कार्ड हर जरूरी काम का अहम दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में यदि आधार कार्ड खो जाए या 12 अंकों का आधार नंबर याद न रहे, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। UIDAI ने कई आसान डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, जिनकी मदद से लोग घर बैठे ही अपना आधार नंबर दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।
आधार कार्ड अब बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, मोबाइल सिम और कई जरूरी सेवाओं के लिए अनिवार्य दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति का आधार कार्ड खो जाए या वह अपना आधार नंबर भूल जाए, तो UIDAI की मदद से इसे आसानी से दोबारा हासिल किया जा सकता है।
यूआईडीएआई ने वेबसाइट, ईमेल, SMS और IVRS जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, जिनके जरिए लोग कुछ ही मिनटों में अपना आधार नंबर रिकवर कर सकते हैं। सबसे आसान तरीका UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आधार नंबर प्राप्त करना है।
इसके लिए यूजर्स को uidai.gov.in वेबसाइट पर जाकर ‘माय आधार’ सेक्शन में ‘रिट्रीव आधार नंबर’ विकल्प चुनना होगा। इसके बाद आधार में दर्ज नाम, मोबाइल नंबर और कैप्चा भरकर OTP भेजने का विकल्प चुनना होगा। मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करते ही आधार से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। यहां से ई-आधार डाउनलोड भी किया जा सकता है। यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क है।
इसके अलावा यूजर्स ईमेल और IVRS सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं। आधार डिटेल्स प्राप्त करने के लिए getdetail.aadhaar@gmail.com पर ईमेल भेजा जा सकता है। मेल की बॉडी में UID, नाम और पिन कोड लिखना होगा, जबकि सब्जेक्ट लाइन खाली रखनी होगी। UIDAI की ओर से करीब 24 घंटे के भीतर जवाब भेजा जाता है।
वहीं कम तकनीकी जानकारी रखने वाले लोगों के लिए IVRS सुविधा भी उपलब्ध है। इसके तहत 1940 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर वॉइस कमांड फॉलो करके आधार से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
अगर किसी व्यक्ति का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल भी उपलब्ध नहीं है, तो ऐसी स्थिति में नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए आधार नंबर दोबारा प्राप्त किया जा सकता है। UIDAI ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने आधार में मोबाइल नंबर और ईमेल समय-समय पर अपडेट कराते रहें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।