प्रशासनिक अनुभव के साथ नई जिम्मेदारियों का किया आगाज
दुर्ग। जिले के नव नियुक्त कलेक्टर अभिजीत सिंह (आईएएस) ने गुरुवार दोपहर 3:30 बजे कलेक्टोरेट दुर्ग में पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के अधिकारी अभिजीत सिंह इससे पहले नारायणपुर और कांकेर जिले के कलेक्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं।
पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कलेक्टोरेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। प्रभारी कलेक्टर अरविंद एक्का ने उन्हें कार्यभार सौंपते हुए नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर एम. भार्गव, जिला पंचायत सीईओ बी.के. दुबे, नगर निगम आयुक्त सुमीत अग्रवाल, एसडीएम हरवंश सिंह मिरी, सोनल डेविड, संयुक्त कलेक्टर लता उर्वशा एवं सिल्ली थामस, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव, जिला कोषालय अधिकारी राघवेन्द्र कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जिले के विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।