
-
सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई नमाज, गले मिलकर दी बधाई
-
रमजान के रोजों के बाद खुशियों का जश्न, फितरा और जकात से गरीबों की मदद
-
प्रदेशभर में उत्साह, नेताओं ने भी दी ईद की मुबारकबाद
छत्तीसगढ़ में ईद का त्योहार पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार सुबह प्रदेशभर की मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से विशेष नमाज अदा की। नमाज के बाद गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी गई। इस दौरान प्रदेश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। रमजान के पूरे महीने रोजों और इबादत के बाद ईद की खुशी हर चेहरे पर झलक रही थी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईद का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह होते ही प्रदेशभर की मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई। रायपुर, अंबिकापुर, रायगढ़ समेत अन्य शहरों में मुस्लिम समाज के लोग नए परिधानों में नमाज के लिए जुटे। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
रमजान के महीने में 30 दिनों तक रोजा रखने के बाद ईद खुशियों का पैगाम लेकर आती है। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने फितरा और जकात देकर जरूरतमंदों की मदद की। हर घर में विशेष पकवान बनाए गए, जिसमें शाही सेवइयां प्रमुख रहीं।
राजधानी रायपुर में ईदगाह भाठा समेत विभिन्न मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी ईद की शुभकामनाएं दीं। बीजेपी और कांग्रेस नेताओं ने मुस्लिम समाज के लोगों को गले लगाकर बधाई दी और प्रदेश की तरक्की व खुशहाली की कामना की।
अंबिकापुर में जामा मस्जिद, इमामबाड़ा मस्जिद सहित अन्य ईदगाहों में भी नमाज अदा की गई। रायगढ़ में घड़ी चौक स्थित कदमी ईदगाह और चांदमारी स्थित शाही ईदगाह में भी ईद की नमाज पढ़ी गई। लोगों ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं और घर-घर जाकर सेवइयों से मुंह मीठा कराया।
प्रदेशभर में ईद के इस पावन अवसर पर भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया।