
नारायणपुर। आनंद प्रताप सिंह (भा.पु.से.) महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल सीमांत मुख्यालय भिलाई, सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, राकेश कुमार उप महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल भिलाई, प्रदीप कुमार दुबे उप महानिरीक्षक सेक्टर रायपुर, अमित तुकाराम काम्बले (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर, , के मार्गदर्शन मे प्रभात कुमार (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नवल सिंह सेनानी, 135वीं वाहिनी बीएसएफ, एन.एस. कुटियाल सेनानी, 133वीं वाहिनी बीएसएफ , नरेन्द्र सिंह सेनानी 41वीं वाहिनी आईटीबीपी, श्री दुष्यंत राज जयसवाल सेनानी 29वीं वाहिनी आईईटीबी, राजीव गुप्ता सेनानी 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी, संजय कुमार सेनानी 53 वीं वाहिनी आईईटीपी, अषोक सिंह दितीय कमान, 38 वीं वाहिनी आईईटीपी एवं अति. पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक नारायणपुर अक्षय साबद्रा (भा.पु.से.), एवं सुशील कुमार नायक के मार्गदर्षन और नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस द्वारा आईटीबीपी, बीएसएफ, एसटीएफ की संयुक्त बल साथ माओवादियों के विरूद्ध क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाव’’ अभियान चलाये जा रहे है।
नक्सल उन्मुलन अभियान और अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर आज दिनांक 26.06.2025 को श्री नवल सिंह कमाण्डेट 135 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, श्री संजय कुमार कमाण्डेट 53वी वाहिनीं आईटीबीपी, श्री राबिनसन गुडिया अति.पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स.), श्री अक्षय साबद्रा अति.पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स.), श्री सन्नी आलोक तिग्गा द्वितीय कमान 135 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, श्री अषोक सिंह द्वितीय कमान, 38 वीं वाहिनी आईईटीपी श्री जयदीप अग्रवाल, डिप्टी कमाण्डेंट बीएसएफ. श्री अनिल चौधरी डीसी. 53 वी वाहीनी आईटीबीपी, श्री दिनेष एसी 41 वी वाहिनी आईटीबीपी उप पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद किशोर खलखो, डॉ. प्रशांत देंवागन, श्री मनोज मण्डावी, श्री अविनाश कंवर, श्री आशीष नेताम, श्री कुलदीप बंजारे, सुश्री अमृता पैकरा, के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किये। आत्मसमर्पण करने पर प्रोत्साहन राशि 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया एवं उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत् मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दिलाया जायेगा। इस अवसर पर अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।