Oplus_131072
राज्य स्तरीय समारोह पुलिस मैदान रायपुर में, मंत्री, सांसद और विधायक अपने-अपने जिलों में देंगे स्वतंत्रता दिवस की सलामी
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में तिरंगे का शान से ध्वजारोहण होगा। राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में मंत्री, सांसद और विधायक ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे।
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पुलिस मैदान रायपुर में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।
कार्यक्रम के तहत बस्तर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, गरियाबंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, बालोद में वन मंत्री केदार कश्यप, कोरबा में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, जशपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ध्वजारोहण करेंगे।
इसके अलावा जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कवर्धा, बलरामपुर, महासमुंद, सारंगढ़, सक्ती, बीजापुर, कांकेर और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद अपने-अपने जिलों में तिरंगा फहराएंगे। वहीं मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, धमतरी, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोंडागांव, नारायणपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, दंतेवाड़ा और सुकमा में विधायक ध्वजारोहण कर समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।