SP विजय अग्रवाल ने प्रशासनिक मजबूती और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए किया स्थानांतरण, कई थानों में नई तैनाती
दुर्ग जिले में पुलिस प्रशासन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने 33 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव से जिले के कई थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
दुर्ग। जिले में पुलिस प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मंगलवार को 33 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए। इस सूची में 2 सब-इंस्पेक्टर, 5 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, 24 हेड कांस्टेबल और 2 कांस्टेबल शामिल हैं।
स्थानांतरण आदेश के तहत भिलाई नगर, दुर्ग, स्मृति नगर और यातायात थानों सहित विभिन्न इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से कार्य में तेजी आएगी और थानों में व्यवस्था बेहतर होगी।
बताया जा रहा है कि यह कदम लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ कर्मचारियों को रोटेशन में लाने और पुलिस तंत्र में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से उठाया गया है। स्थानांतरण के बाद जिले में पुलिस कार्यप्रणाली में नए बदलाव देखने को मिलेंगे।

