मतदाता सूची 8 दिसंबर तक तैयार होगी; अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2026 को; चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 840 मतदान केंद्र
जिले में मतदाता सूची बनाने का विशेष गहन कार्यक्रम शुरू हो गया है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 7 लाख 13 हजार 427 मतदाता हैं। यह प्रक्रिया 8 दिसंबर तक पूरी की जाएगी और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र यादव ने 29 अक्टूबर को जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक ली। बैठक में 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के अनुसार विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी इस कार्यक्रम के तहत तैयारी, प्रशिक्षण और मुद्रण का कार्य 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलेगा। गणना अवधि 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक निर्धारित की गई है।
- मतदाता सूची निर्माण का चरणबद्ध कार्य
- मतदान केंद्रों का युक्तिकरण और पुनर्व्यवस्था 4 दिसंबर को होगी।
- ड्राफ्ट रोल मतदाता सूची तैयार करने का कार्य 5 से 8 दिसंबर तक किया जाएगा।
- ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन 9 दिसंबर को होगा।
- दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक रहेगी।
- ईआरओ द्वारा दावों और आपत्तियों का सत्यापन और निपटान 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।
- अंतिम जांच 3 फरवरी 2026 को होगी, और अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
मतदाता आंकड़े और मतदान केंद्र
- राजनांदगांव जिले में कुल 840 मतदान केंद्र हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या निम्नलिखित है:
- डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) – 173 केंद्र, 1,41,909 मतदाता (पुरुष 70,998, महिला 70,908, अन्य 3)
- राजनांदगांव – 223 केंद्र, 2,17,958 मतदाता (पुरुष 1,06,450, महिला 1,11,506, अन्य 2)
- डोंगरगांव – 252 केंद्र, 1,04,052 मतदाता (पुरुष 72,729, महिला 1,03,323, अन्य 1)
- खुज्जी – 192 केंद्र, 1,46,184 मतदाता (पुरुष 72,759, महिला 73,425)
कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि इस प्रक्रिया से मतदाताओं की सटीक सूची तैयार होगी और आगामी चुनाव में सभी पात्र मतदाता शामिल हो सकेंगे।