243 सीटों में NDA को 190 से अधिक पर बढ़त, JDU की जोरदार वापसी; तेजस्वी राघोपुर से आगे, खेसारी और ओसामा समेत कई दिग्गज पिछड़े
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में शुरुआती रुझान NDA के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश की तस्वीर पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। NDA 191 से अधिक सीटों पर आगे है जबकि महागठबंधन 50 से भी कम पर सिमटता दिख रहा है।
बिहार (ए)। बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए हुई मतगणना में शुरुआती रुझानों ने एक बार फिर नीतीश कुमार की सत्ता वापसी का संकेत दे दिया है। NDA 191 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन 48–49 सीटों पर ही संघर्ष करता नजर आ रहा है।
रुझानों में इस बार JDU को सबसे बड़ा फायदा मिलता दिख रहा है। पिछली बार 43 सीटों पर सिमट जाने वाली जदयू अब एक बड़ी ताकत के रूप में उभरती दिखाई दे रही है। वहीं प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी अब तक खाता नहीं खोल पाई है। निर्दलीयों और अन्य दलों को कुल मिलाकर तीन सीटों पर बढ़त मिली है।
विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव NDA उम्मीदवार सतीश यादव पर बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरी ओर उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव महुआ सीट से पीछे चल रहे हैं। पटना के तारापुर से सम्राट चौधरी आराम से आगे हैं।
शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा रघुनाथपुर से पिछड़ रहे हैं, जबकि भोजपुरी स्टार खेसारी लाल भी अपने क्षेत्र में बढ़त हासिल नहीं कर पा रहे हैं।
कुल मिलाकर बिहार का जनादेश एक बार फिर NDA और नीतीश कुमार के नेतृत्व में जाता दिख रहा है, और महागठबंधन के लिए यह परिणाम बेहद निराशाजनक साबित हो रहे हैं।