RBI कैलेंडर के अनुसार रविवार, शनिवार और त्योहारों के चलते कई दिन नहीं होगा कामकाज
अगर आपको मई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी बैंक अवकाश कैलेंडर के अनुसार मई 2026 में देशभर में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें 5 रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार तथा विभिन्न राज्यों में पड़ने वाले त्योहार व स्थापना दिवस शामिल हैं।
नई दिल्ली (ए)। मई माह की शुरुआत 1 मई से होगी, जिस दिन महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस (लेबर डे) के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। राष्ट्रीय अवकाश के अलावा कुछ राज्यों में स्थानीय पर्व और विशेष अवसरों पर भी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में ग्राहकों को अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी पहले से रखना जरूरी होगा।
मई 2026 बैंक हॉलिडे लिस्ट
तारीख अवकाश का कारण कहां बंद रहेंगे बैंक
1 मई महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, मजदूर दिवस अधिकांश स्थानों पर
3 मई रविवार सभी जगह
9 मई दूसरा शनिवार सभी जगह
10 मई रविवार सभी जगह
16 मई सिक्किम राज्य स्थापना दिवस सिक्किम
17 मई रविवार सभी जगह
23 मई चौथा शनिवार सभी जगह
24 मई रविवार सभी जगह
26 मई काजी नजरुल इस्लाम जयंती त्रिपुरा
27 मई ईद-उल-अजहा (बकरीद) अधिकांश स्थानों पर
28 मई बकरीद चुनिंदा शहरों में
31 मई रविवार सभी जगह
इन शहरों में 28 मई को बैंक बंद
28 मई को बकरीद के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। नकद निकासी, फंड ट्रांसफर और बिल भुगतान जैसे कार्य आसानी से किए जा सकेंगे।
जरूरी काम पहले निपटाएं
चेक जमा, डीडी बनवाने, पासबुक अपडेट, लोन दस्तावेज या अन्य शाखा आधारित काम हैं तो उन्हें छुट्टियों से पहले पूरा करना बेहतर रहेगा।
शेयर बाजार भी 12 दिन रहेगा बंद
मई 2026 में शेयर बाजार में भी कुल 12 दिन कारोबार नहीं होगा। इनमें 10 दिन शनिवार-रविवार के साप्ताहिक अवकाश रहेंगे, जबकि 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद के कारण बाजार बंद रहेगा।
ग्राहकों के लिए सलाह
बैंकिंग कार्यों की योजना पहले से बनाएं और अवकाश सूची देखकर ही शाखा जाने का निर्णय लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।