दो घंटे तक तांडव करता रहा खूंखार कुत्ता, मोहिनी त्रिवेदी की नहीं बच सकी जान
कानपुर। कानपुर के विकास नगर इलाके में होली के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक पालतू जर्मन शेफर्ड ने अपनी ही 91 वर्षीय मालकिन मोहिनी त्रिवेदी पर जानलेवा हमला कर दिया। यह हमला इतना भयानक था कि दो घंटे तक बुजुर्ग महिला को नोचता रहा। बहू और पोता चिल्लाते रह गए, लेकिन खुद पैर में फ्रैक्चर होने के कारण कुछ कर नहीं सके। मोहल्ले वाले भी कुत्ते के डर से पास नहीं आए। जब तक पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंचती, तब तक महिला की जान जा चुकी थी।

कानपुर में एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पालतू जर्मन शेफर्ड ने अपनी 91 वर्षीय मालकिन मोहिनी त्रिवेदी को नोच-नोचकर मार डाला। यह घटना विकास नगर इलाके में होली की शाम घटी। बुजुर्ग महिला के साथ घर में उनकी बहू और पोता भी थे, लेकिन दोनों पैर में फ्रैक्चर की वजह से मदद नहीं कर सके। कुत्ते का हमला इतना भीषण था कि वह दो घंटे तक महिला को काटता रहा। मोहल्ले के लोग मदद करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। पुलिस और नगर निगम की टीम के आने के बाद कुत्ता पकड़ा गया। मृतका पुड्डुचेरी के पूर्व उपराज्यपाल की बहन थीं।