ऊर्जा से भरपूर व्रत डाइट के साथ रहें फिट; एक्सपर्ट ने बताए 8 आसान टिप्स और जरूरी सावधानियां
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही व्रत रखने वालों के लिए खानपान सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे में जरूरी है कि फलाहार सिर्फ पेट भरने तक सीमित न रहे, बल्कि शरीर को पूरा पोषण भी दे।
चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाई जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग नौ दिनों का व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान खानपान में संयम के चलते अक्सर लोग या तो लंबे समय तक भूखे रहते हैं या फिर तली-भुनी चीजों का ज्यादा सेवन कर लेते हैं, जिससे थकान, कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं सामने आती हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि व्रत के दौरान सही आहार का चुनाव बेहद जरूरी है, ताकि शरीर को पर्याप्त ऊर्जा और पोषण मिलता रहे। मूंगफली, मखाना, कुट्टू, सिंघाड़ा, साबूदाना और राजगिरा जैसे खाद्य पदार्थ न सिर्फ व्रत में मान्य हैं, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं।
व्रत के लिए हेल्दी और टेस्टी डिशेज
व्रत में इन चीजों से कई स्वादिष्ट और पौष्टिक डिशेज बनाई जा सकती हैं, जैसे—
- रोस्टेड मखाना
- कुट्टू का चीला
- साबूदाना खिचड़ी
- राजगिरा पराठा
- दही और फलों का बाउल
ये सभी डिशेज शरीर को ऊर्जा देने के साथ लंबे समय तक तृप्ति भी बनाए रखती हैं।