
चांदी ₹1,165 सस्ती होकर ₹1.06 लाख किलो बिकी, जानकार बोले- गिरावट अस्थायी
इजराइल और ईरान के बीच संघर्षविराम की घोषणा का असर वैश्विक कमोडिटी बाजारों पर भी नजर आने लगा है। सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों की सेफ हेवन डिमांड घटने से यह गिरावट आई है।
नई दिल्ली (ए)। इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद सोमवार, 24 जून को बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना ₹2,060 सस्ता होकर ₹97,288 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले यह ₹99,348 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी रही। यह ₹1,165 टूटकर ₹1,05,898 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 प्रति 10 ग्राम का अब तक का सर्वाधिक उच्च स्तर (ऑल टाइम हाई) छुआ था।
सीजफायर से घटी सेफ हेवन डिमांड
विश्लेषकों के अनुसार, पश्चिम एशिया में युद्ध की आशंका के कारण सोने और चांदी की मांग में तेजी आई थी, जिसे ‘सेफ हेवन इन्वेस्टमेंट’ कहा जाता है। लेकिन जैसे ही संघर्षविराम की पुष्टि हुई, निवेशकों ने जोखिम वाले एसेट्स की ओर रुख करना शुरू कर दिया, जिससे कीमतों में गिरावट आई।
कमोडिटी बाजार के जानकारों का कहना है कि यह गिरावट अल्पकालिक हो सकती है। वैश्विक मुद्रास्फीति, ब्याज दरों में बदलाव और आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए आने वाले महीनों में फिर से कीमती धातुओं की कीमतों में मजबूती देखी जा सकती है।ो